रायपुर/जगदलपुर। तेलंगाना में से माओवाद के पोलित ब्यूरो मेंबर और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य देवजी ने 18 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।
माओवादी संगठन के वर्तमान में सबसे बड़े कमांडर देवजी का आत्मसमर्पण माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लंबे समय से फोर्स के सघन ऑपरेशन, नेटवर्क पर चोट और बढ़ती घेराबंदी के चलते माओवादी नेतृत्व के भीतर हताशा की स्थिति बन रही है. देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का आत्मसमर्पण संगठन की रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों तरह की कमजोरी को उजागर करता है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली
1 सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती (किसनजी की पत्नी) CCM 13.09.25 हैदराबाद तेलंगाना
2 मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति PBM/CCM 14.10.25 गढ़चिरौली महाराष्ट्र
3 सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव CCM 17.10.25 जगदलपुर छत्तीसगढ़
4 पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना CCM 29.10.25 हैदराबाद तेलंगाना
5 रामदर मज्जी उर्फ सोमा CCM 08.12.25 राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
6 देवजी उर्फ तिरुपति पोलित ब्यूरो ccm 22.02.26 तेलंगाना

