छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बने 1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम

New-DGP-Arun-dev-gautam

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम बनाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक जुनेजा का स्थान लेंगे। श्री जुनेजा सोमवार को डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। गृह विभाग के आदेशानुसार होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक अरुण देव गौतम जिनके पास लोक अभियोजन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है।

आईपीएस अरुण देव गौतम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एडिशनल एसपी के तौर पर पदस्थ थे। इसके बाद राजगढ़ के एसपी का प्रभार भी संभाला था। लेकिन वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ बनने के बाद उनका कैडर चेंज हो गया। छत्तीसगढ़ में वे 6 जिलों के एसपी और दो रेंज के आईजी भी रह चुके हैं। आईपीएस अरुण देव गौतम गृह सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *