होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर फायरिंग, बिना चेतावनी लौटे जहाज

नई दिल्ली: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर शनिवार दोपहर ईरानी गनबोट्स ने गोलीबारी की। इनमें एक तेल टैंकर भी शामिल था।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स टैंकरों के पास आईं और बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। घटना के तुरंत बाद दोनों भारतीय जहाज होर्मुज पार किए बिना सुरक्षित लौट गए।

जाहिर है कि जहाज और उनके क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। बताया गया है कि एक भारतीय जहाज लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर जा रहा था।

घटना के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को भारत में तैनात ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब किया। भारत ने इस घटना पर गंभीर विरोध दर्ज कराया और क्षेत्रीय सुरक्षा की चिंता जताई।

विशेषज्ञों का मानना है कि बिना चेतावनी की इस तरह की फायरिंग अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का उल्लंघन मानी जा सकती है और इससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है।

भारतीय नौसेना और MEA ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और भारतीय जहाज मालिकों तथा क्रू मेंबरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *