सिलेंडर ब्लास्ट: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता का ऐलान

cm sai

रायपुर, 12 मई 2026: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसा शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और इससे मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि पहले से शासन द्वारा दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित परिवार के लिए ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। इसके अलावा, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच भी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *