BSF में SI के 1167 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जॉब डेस्क। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती के तहत कुल 1167 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

BSF में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। भर्ती सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित विभागीय पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, कॉम्प्रिहेंशन एवं कम्युनिकेशन स्किल्स, न्यूमेरिकल एबिलिटी और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

BSF SI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, विभागीय शर्तों और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *