डेस्क. असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। तीनों क्षेत्रों में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
केरल में हाईप्रोफाइल नेताओं ने डाले वोट
केरल में मतदान के दौरान कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें एलडीएफ उम्मीदवार और मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan की सरकार में मंत्री पीए मोहम्मद रियास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi और कांग्रेस सांसद Hibi Eden शामिल रहे।
तीनों क्षेत्रों में अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव: एक ही चरण में हो रहा मतदान
