हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत, तीसरी बार बनेगी सरकार

नई दिल्ली। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनती हुई दीख रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझान व नतीजों के आधार पर अधिकांश सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बढ़त एवं जीत दर्ज करा रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग की ओर से जारी रुझान व नतीजों की बात करें तो शाम साढ़े पांच बजे तक भाजपा (BJP) को 49, कांग्रेस (INC) 36 और आईएनएलडी (INLD) 2 और आईएनडी(IND) 3 सीट की स्थिति है। दरअसल, हरियाणा में विधानसभा में 90 सीटें हैं। इसी स्थिति में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दीख रहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार मिल रही बहुमत पर विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने योजनापूर्ण तरीके से चुनाव अभियान का संचालन किया था। वहीं उत्तर के राज्य में अधिकांश गैर-जाट, गैर-मुस्लिम और अन्य पिछड़ा वर्ग के वोट शेयर को मजबूत करने में कामयाब रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक लाडवा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी सीट 16054 मतों से जीत दर्ज की है। जबकि मुकेश शर्मा और मूलचंद शर्मा सहित अन्य प्रमुख उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *