जापान दूतावास के मंत्री आबे नोरिआकि ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, निवेश पर चर्चा

CM Vishnu Deo Sai meeting Japan Embassy Minister Abe Noriaki in Raipur

रायपुर। Vishnu Deo Sai से सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में Embassy of Japan in India के राजनीतिक मामलों के मंत्री Abe Noriaki ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी जापान यात्रा का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के विकास के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। ऐसे में निवेशकों के लिए राज्य में कई आकर्षक अवसर मौजूद हैं।

इस अवसर पर विधायक Kiran Dev और विधायक Sushant Shukla भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *