एक साल में देशभर में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम, कई परेशानियां होंगी खत्म

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में घोषणा की कि देश में मौजूदा टोल टैक्स सिस्टम अगले एक साल में खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जगह आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे टोल प्लाजा पर बैरियर, लंबी कतारें और नकद भुगतान की परेशानी लगभग खत्म हो जाएगी।

गडकरी ने बताया कि फिलहाल देशभर में 10 लाख करोड़ रुपये की 4,500 हाईवे परियोजनाएं चल रही हैं। नए सिस्टम की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है—इसे देश के 10 स्थानों पर सफलतापूर्वक आजमाया गया है। मंत्री ने कहा कि एक साल के भीतर इसे पूरे देश में लागू करने का लक्ष्य है।

नए सिस्टम के तहत वाहन बिना रुके टोल टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए FASTag और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे वाहनों की पहचान और भुगतान प्रक्रिया स्वत: पूरी होगी।

सरकार का मानना है कि नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से हाईवे पर ट्रैफ़िक सुगम होगा, समय बचेगा और टोल प्रबंधन भी अधिक पारदर्शी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *