Nitin Nabin, BJP National President नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय राजनीति में जब समर्पण और कर्तव्य की बात आती है, तो एक नाम प्रमुखता से उभरता है – श्री नितिन नबीन जी।
1980 में जन्में नितिन जी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कड़े अनुशासन और अटूट राष्ट्रभक्ति से रखी।
बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से भाजपा संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक का सफर तय किया है।
2006 में उन्होंने पटना पश्चिम से पहली बार विधायक बनकर जनसेवा का संकल्प लिया और बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अभूतपूर्व सुधार किए।
साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रभारी के रूप में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।
उनका जीवन सिखाता है कि “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम” के सिद्धांत पर चलकर किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है।
उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का भविष्य और भी उज्ज्वल और सशक्त होगा।

