राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

governar ramen deka

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिला पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बादाम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधे को सजीव बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही। एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अनमोल उपहार है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह”

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आंवला के पौधे रोपे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की, ताकि धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाया जा सके।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने परिसर में संचालित एकलव्य विद्यालय और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से परिचय लेते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में सफलता पाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया। राज्यपाल श्री डेका ने एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य से संस्था में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही आईटीआई में संचालित ट्रेड्स की जानकारी प्राप्त कर उनके स्वरोजगार व रोजगार संभावनाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *