होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा फैसला: जहाजों के लिए नए समुद्री मार्ग, तेल सप्लाई पर असर की आशंका

डेस्क. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच Strait of Hormuz को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। AFP न्यूज एजेंसी के अनुसार, Iran ने जहाजों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक समुद्री मार्ग निर्धारित किए हैं, जिससे वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि समुद्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। IRGC नौसेना ने सभी मालवाहक जहाजों और नौकाओं को नए निर्धारित मार्गों का पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनकी आवाजाही कड़ी निगरानी में सुनिश्चित की जा सके।
गौरतलब है कि दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंताएं पहले से ही बनी हुई थीं। ईरान का यह फैसला दो सप्ताह के अस्थायी संघर्ष विराम के तहत लिया गया है, जिसके बाद इस रणनीतिक मार्ग को सीमित रूप से फिर से खोला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *