बीजापुर में नक्सलियों मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणओं की हत्या की

बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी के आरोप में दो युवाओं की गला रेतकर हत्या कर दी है। जिले के तर्रेम थाना के बुड़गीचेरू में नक्सलियों ने एक ही गांव के दो ग्रामीणों का पहले अपहरण किया और फिर हत्या को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने तीन फरवरी की देर रात 10 से 12 की संख्या में हथियारों से लैस नक्सली गांव पहुंचकर ग्रामीण 32 वर्षीय कारम राजू पिता बारे और 27 साल के माड़वी मुन्ना को बंदूक की नोक पर घर से अपहरण कर गांव के पास के ही जंगल में ले जाया गया। जहाँ मुखबिरी का आरोप लगाते हुये दोनों का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के नजदीक फेंक दिया। जिसके बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है। थाना तर्रेम पुलिस के द्वारा घटना की तस्दीक एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • एक साल में नक्सलियों ने 65 लोगों की हत्या

नक्सल प्रभावित बस्तर में पिछले साल यानी 2024 में नक्सलियों ने करीब 65 ग्रामीणों की हत्या की है। इनमें से बीजापुर जिले से ही 10 लोगों की हत्या हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक नक्सलियों ने 24 साल में 1800 लोगों की हत्या की है। सभी हत्याओं में नक्सली संगठन पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हैं। बताया जा रहा है कि नक्सली देर रात भारी संख्या में गांव में पहुंचते हैं। फिर ग्रामीणों का अपहरण करते हैं। फिर हत्या को अंजाम देते हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले 27 जनवरी को भी बीजापुर में माओवादियों ने एक ग्रामीण की उसके घर में घुस कर हत्या कर दी थी। मौके पर माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा मिला था, जिसमें नक्सलियों ने मुखबिर का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी थी। लगभग सभी मामलों में ग्रामीणों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *