नितिन नबीन ने भाजपा को सामूहिक संघर्ष से सत्ता के शीर्ष तक पहुँचाया

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और प्रभारी बनने तक के सफर में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में चुनौती थी। सामूहिक नेतृत्व, सर्व स्वीकार्यता और सहजता से कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का मंत्र फूँककर छत्तीसगढ़ में सत्ता की वापसी के लिए प्रदेश प्रभारी तत्कालीन प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के संग पूरे छत्तीसगढ़ का प्रवास कर जीत की रणनीति को अंतिम रूप देते अगली रणनीति के निर्माण में वे सदैव सहभागी रहते थे। श्री नबीन भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के साथ 13 नवम्बर, 2020 से 18 जून, 2024 तक सह प्रभारी रहे और उसके उपरांत तत्कालीन प्रदेश प्रभारी श्री माथुर के साथ भी 9 सितम्बर, 2022 से 18 जून, 2024 तक सह प्रभारी के तौर पर अपने दायित्व का निर्वहन उन्होंने किया। इसके बाद श्री नबीन 5 जुलाई, 2024 से छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्णकालिक प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी के नाते श्री नबीन हमेशा यहांँ की कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। नगरीय निकाय से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव में उनके मार्गदर्शन में पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई। जनहित के मुद्दों के साथ हमेशा कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्होंने भाजपा की जीत की जो पटकथा लिखी, आज सबके सामने है। भाजपा में उनके परिश्रम व कार्यशैली की चर्चा सबके बीच है, सहजता से मिलना व हर समस्या के समाधान के लिए सार्थक प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। यही कारण है कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं से उनका सीधा जुड़ाव रहा है।

नितिन के नवाचार से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन हुआ मजबूत

भाजपा के प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी दायित्व के रहते उन्होंने कई नवाचार किए, जिसके कारण भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में सफल हुए। मोर आवास-मोर अधिकार अभियान, गौठान घोटाला को हल्लाबोल कार्यक्रम का रूप देकर उन्होंने कांग्रेस सरकार की नींद हराम कर दी। इसके साथ ही पार्टी में प्रवासी कार्यकर्ता योजना का एक सेतु बनाकर भाजपा की जीत की गाथा लिखी गई। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में प्रवास कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में उनकी भूमिका अहम रही। उन्होंने पार्टी की कार्ययोजनाओं को नवीन रूप देने कई नवाचारों का शुरुआत की। उनके राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

नबीन के नेतृत्व में मिला विशाल विजय

उनके प्रभार कार्यकाल के दौरान विधानसभा से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक सभी चुनाव में भाजपा की विशाल विजय हुई है। विधानसभा – विधायक 90 में से 54, लोकसभा-सांसद 11 में से 10, नगर निगम- महापौर 10 में से 10, सभापति 10 में से 9, पार्षद 542 में से 382, नगर पालिका परिषद -अध्यक्ष 49 में से 35, उपाध्यक्ष 49 से 40, पार्षद 949 में से 547, नगर पंचायत – अध्यक्ष 114 में से 81, उपाध्यक्ष 114 में से 90, पार्षद 1710 में से 980, जिला पंचायत -अध्यक्ष 33 में से 32, उपाध्यक्ष 33 में से 31, सदस्य 433 में से 298, जनपद पंचायत – अध्यक्ष 146 में से 124, उपाध्यक्ष 146 में से 117, सदस्य 2982 में से 1890 हैं।

संगठन के लिए सदैव समर्पित हैं : किरण देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हमेशा संगठन के विस्तार के लिए समर्पित रहे हैं। यही कारण है कि एक छोटे-से कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की यात्रा सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। वह जब भी संगठनात्मक कार्यों के लिए प्रदेश के प्रवास पर होते हैं, तब एक-एक क्षण उनका संगठन के कार्यों के लिए समर्पित होता है। एक बार दीवापली के दौरान वे हम सबके साथ ही दीपावली मनाया था। उनकी कार्ययोजना और कार्यशैली व कर्मयोग हर कार्यकर्ता को एक नई सीख देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *