बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

Parliament protest

नई दिल्ली(ब्यूरो)। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन, मंगलवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने कई मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और विरोध प्रदर्शन किया। खासतौर पर बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद का तंज

विपक्षी सांसदों द्वारा बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने तंज कसते हुए कहा कि, “विपक्षी पार्टियां जानती हैं कि वे बिहार में हार रही हैं और वे सरकार नहीं बना पाएंगी। बिहार की जनता का एनडीए सरकार पर पूरा विश्वास है। ऑपरेशन सिंदूर का भी बिहारवासियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। बिहार में सिर्फ एनडीए सरकार ही चुनी जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *