mediavani.com

समाचार। विचार। आलेख। अध्यात्म।

PM met the President of Maldives, Dr. Mohamed Muizzu ahead of Exchange of MoUs between India and Maldives at Malé, in Maldives on July 25, 2025.

मालदीव के लिए 565 मिलियन डॉलर की “लाइन ऑफ क्रेडिट” देने का निर्णयः प्रधानमंत्री मोदी

  • मालदीव के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

ऩई दिल्ली। मालदीव की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालीदव के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। जिसमें भारत और मालदीव के संबंधों को साझा करते हुए मालदीव के लोगों को स्वतंत्रता के 60वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी हैं। नीचें संयुक्त प्रेस वार्ता दिया गया है। आप भी पढ़ें।

Your Excellency राष्ट्रपति जी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!

सबसे पहले, सभी भारतवासियों की ओर से, मैं राष्ट्रपति जी और मालदीव के लोगों को स्वतंत्रता के 60 वर्षों की ऐतिहासिक वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर Guest of Honour के रूप में आमंत्रित करने के लिए मैं राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

इस साल भारत और मालदीव अपने राजनयिक संबंधों के भी 60 साल मना रहे हैं। परन्तु, हमारे संबंधों की जड़ें – इतिहास से भी पुरानी हैं, और समुद्र जितनी गहरी हैं। आज जारी किया गया डाक टिकट, जिसमें दोनों देशों की पारंपरिक नौकाएँ हैं, दर्शाता है कि हम केवल पड़ोसी नहीं हैं, सहयात्री भी हैं।

Friends,

भारत, मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है। मालदीव, भारत की “Neighbourhood First” Policy और MAHASAGAR विज़न दोनों में एक अहम स्थान रखता है। भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर भी गर्व है। आपदा हो या महामारी, भारत हमेशा ‘First Responder’ बन कर साथ खड़ा रहा है। Essential commodities उपलब्ध कराने की बात हो, या कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को संभालना, भारत ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है।

For us, it is always friendship first.

Friends,

पिछले साल अक्टूबर में, राष्ट्रपति जी की भारत यात्रा के दौरान हमने व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी का विज़न साझा किया था। अब यह reality बन रहा है। और उसी का परिणाम है कि हमारे संबंध नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं। कई सारी परियोजनाओं का लोकार्पण संभव हुआ है।

भारत के सहयोग से बनाये गए चार हज़ार सोशल हाउसिंग यूनिट्स, अब मालदीव में कई परिवारों के लिए नयी शुरुआत बनेंगे। नया आशियाना होंगे। Greater Male Connectivity Project, Addu road development project, और redevelop किए जा रहे हनिमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से, यह पूरा क्षेत्र एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट और आर्थिक केंद्र बनकर उभरेगा।

जल्दी ही फेरी सिस्टम की शुरुआत से अलग-अलग islands के बीच आवागमन और आसान होगा। उसके बाद islands की बीच दूरी GPS से नही, सिर्फ ferry time से मापी जाएगी!

हमारी development पार्टनरशिप को नयी उड़ान देने के लिए, हमने मालदीव के लिए 565 मिलियन डॉलर, यानि लगभग पांच हज़ार करोड़ रुपये की “लाइन ऑफ क्रेडिट” देने का निर्णय लिया है। यह मालदीव के लोगों की प्राथमिकताओं के अनुरूप, यहाँ के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल में लायी जाएगी।

PM addressing at Press Statements in Malé, Maldives on July 25, 2025.

Friends,

हमारी आर्थिक साझेदारी को गति देने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। आपसी निवेश को गति देने के लिए हम शीघ्र ही Bilateral Investment Treaty finalise करने की दिशा में काम करेंगे। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत भी शुरू हो गई है। अब हमारा लक्ष्य है – From paperwork to prosperity!

Local currency settlement system से रुपये और रूफिया में सीधे व्यापार कर सकेंगे। जिस रफ़्तार से UPI को मालदीव में बढ़ावा मिल रहा है, इससे tourism और retail, दोनों को ताकत मिलेगी।

Friends,

रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग, आपसी विश्वास का परिचायक है। रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग, जिसका आज उद्घाटन किया जा रहा है, यह trust की concrete इमारत है। हमारी मजबूत साझेदारी का प्रतीक है।

हमारी साझेदारी अब Weather Science में भी होगी। मौसम चाहे जैसा हो, our friendship will always remain bright and clear!

मालदीव की रक्षा क्षमताओं के विकास में भारत निरंतर सहयोग देता रहेगा। हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि हमारा साझा लक्ष्य है। Colombo Security Conclave में साथ मिलकर हम regional maritime सिक्योरिटी को मजबूत बनायेंगे।

Climate Change हम दोनों के लिए बड़ी चुनौती है। हमने तय किया है कि renewable energy को बढ़ावा देंगे। इस क्षेत्र में भारत अपना अनुभव मालदीव के साथ साझा करेगा।

Excellency,

एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर पर में आपको और मालदीव के नागरिक को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। और, गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूँ।

मैं आपको पुन: आश्वस्त करता हूँ कि मालदीव के विकास और समृद्धि के लिए, भारत हर कदम पर साथ रहेगा।

बहुत-बहुत धन्यवाद!