नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। धानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से एक्स पर जारी पोस्ट में कहा गया है है कि “झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
