बस्तर के युवा अब देश के विकास में होंगे सहभागी- भाजपा

  • भाजयुमो ने किया केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार का आभार

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने नक्सल मुक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी पूरी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश अब नक्सल मुक्त हो गया है इसके लिए हमारे सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ ईच्छाशक्ति एवं संकल्प एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लगातार प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टाईमलाइन के तहत एक लक्ष्य निर्धारित कर नक्सलवाद का समूल नाश किया है। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने से अब बस्तर के युवा खुलकर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को प्रचारित करेंगे। बस्तर के युवा यूपीएससी जैसे परीक्षा में सफल होकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रहे है। नक्सलवाद बस्तर समेत पूरे देश के लिए एक नासूर था जिसके खात्मे से अब बस्तर जल्द ही विकसित बस्तर बनेगा और छत्तीसगढ़ विकसित भारत के संकल्पना को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य यह केवल संकल्प नहीं, बल्कि केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सुरक्षा बलों और जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

भाजपा रायपुर शहर जिला ने किया दीपदान

छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक अवसर पर जिला मुख्यालयों में वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तत्वधान में भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा जय स्तंभ चौक में वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दीपदान किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित मैशेरी, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, प्रणय साहू, शंकर साहू, उपाध्यक्ष आशीष आहूजा, राहुल यादव, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका अन्नू ठेठवार, अन्वेष पांडे, विशाल शुक्ला , कृष्ना देवांगन ,गुरमीत सिंह , सत्यम पांडे, अनुराग साहू , विजय रेलवानी मंडल अध्यक्ष राज गायकवाड़ , शुभांकर द्विवेदी, जितेंद्र साहू , राहुल वर्मा , भरत कुंडे , मनीष साहू , योगी साहू , संजय नागर , सोनू रेलवानी , प्रशांत जगत , सौरभ वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *