छत्तीसगढ़ के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादाला, कांकेर और गरियाबंद के एसपी बदले

ips
  • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 22 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है, जो आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

आदेश के तहत वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी इंद्रेश कल्याण, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, कांकेर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तर रेंज, सरगुजा के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार, जो पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, कांकेर के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी देवव्रत सिरमौर को, जो छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे, प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *