- केन्द्रीय बजट 2026 के लिए भाजयुमो ने बनाई प्रदेश स्तरीय टोली
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सहमति से तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने दिनांक 1 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक प्रदेश भर में चलाये जाने वाले केन्द्रीय बजट 2026 का प्रचार अभियान एवं युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत बजट की प्रमुख विशेषताओं के प्रचार प्रसार एवं सफल कियान्वयन हेतु युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। जिसमें बजट अभियान प्रत्यक्ष कार्यकम के लिए प्रदेश कार्यकम प्रभारी जितेन्द्र देवांगन, (प्रदेश महामन्त्री) को बनाया गया है। इसी तरह जिलों में कार्यक्रम प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए है। रायपुर जिले में लोकेश साहू को प्रभारी एवं मोरध्वज पैकरा को सह प्रभारी बनाया है इसी तरह कोरबा जिले के लिए सुश्री गौरी गुप्ता को प्रभारी, सुश्री कोमल पटेल को सह प्रभारी, भिलाई जिले के लिए अमन प्रताप सिंह को प्रभारी एवं ऋषि भसीन को सहप्रभारी, एमसीबी जिले के लिए पीयूष सिंह ठाकुर को प्रभारी एवं विकास शुक्ला को सहप्रभारी, महासमुंद जिले के लिए आकाश सिंह ठाकुर को प्रभारी, जसराज बाला को सहप्रभारी, कांकेर जिले के लिए भीमा मड़कम, को प्रभारी एवं संजय साहू को सह प्रभारी बनाया गया है।
इसके साथ ही बजट अभियान मीडिया-सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष कार्यक्रम के लिए अभिषेक धनकर को संयोजक एवं सिध्दांत शर्मा, प्रणय थिटे, कुणाल ठाकुर, विशाल पाण्डेय एवं श्रीमती दीक्षा अग्रवाल को कार्यक्रम के लिए सह संयोजक बनाए गए है।

