केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा पर समान फोकस

tokhan sahu

बिलासपुर। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित कोपरा जलाशय (रामसर साइट) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं जल संसाधनों के सतत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने कहा कि कोपरा जलाशय जैसे रामसर साइट प्राकृतिक संपदा के संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र के संरक्षण एवं विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके। इससे पूर्व श्री साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *