वेनेन्जुवेला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सेना ने पकड़ा: रिपोर्ट

venezuelan president nicolas maduro news: वेनेन्जुवेला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और प्रथम महिला सीलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सेना ने पकड़ा की जानकारी जैसे ही पूरी दुनिया को लगी। सब कोई इसकी एक एक जानकारी को जानने की कोशिश करने लगा। इसी कड़ी में www.mediavani.com की टीम ने इस खबर की तह में जाने की कोशिश की और कई मीडिया की रिपोर्ट को आपके सामने रख रहा है।
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और प्रथम महिला सीलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सेना ने रात्रि छापेमारी की और उनके बेडरूम से खींचकर पकड़ लिया है। अमेरिकी कमांडो ने काराकस स्थित उच्च-सुरक्षा सैन्य परिसर में अपने आवास के अंदर सो रहे दंपत्ति को पकड़ा है। अमेरिका की ओर से निकोलस मादुरो पर ड्रग कार्टेल का नेतृत्व करने का आरोप लगाया गया है।
इस मिशन में अमेरिकी सेना का डेल्टा फोर्स शामिल था और यह 30 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया।
इस मामले में टिप्पणी करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मादुरो को उस स्थान से निकाला गया जिसे उन्होंने एक बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *