छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में मतदान संपन्न, 15 फरवरी को परिणाम

chief seceretary amitabh jain

रायपुर। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। हालांकि कुछ जगहों से आपसी एवं छिटपूट झड़प की सूचनाएं मिली हैं। । मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक था। अब जो मतदाता पोलिंग बूथ के अंदर हैं वही लोग वोट डाल सकेंगे। शाम चार बजे तक 68.1 प्रतिश मतदान हो हुआ है। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राजधानी में वार्डों में हुए बदलाव की वजह से मतदाता घंटों अलग-अलग मतदान केंद्रों पर भटकते रहे। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों में बदलाव के बाद अधिकांश घरों में पर्ची नहीं पहुंच पाई थी। राज्य में 173 नगरीय निकायों के लिए और प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए। जो मतदाता पोलिंग बूथ के अंदर हैं वहीं वोट डाल सकेंगे। प्रदेश में 4 बजे तक 68.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मतदाताओं का जताया आभार

नगरीय निकायों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मतदाताओं का आभार जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि , आज नगरीय निकाय चुनाव – 2025 के अंतर्गत प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने “अटल विश्वास पत्र” के संकल्प पर पूर्ण विश्वास करते हुए, नगरीय निकायों के समुचित विकास की संकल्पना में हमारा साथ दिया है। जिसकी बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड विजय हासिल करेगी।लोकतंत्र के इस महोत्सव में सहभागी सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने ‘विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *