US-Venezuela अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला क्यों किया, निकोलस मादुरो क्यों पकड़ा


नई दिल्ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के president डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले कई हफ्तों से वेनेजुएला में ड्रग कार्टेल पर जमीनी हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कैरिबियन में अमेरिकी नौसेना और हवाई उपस्थिति भी तैनात की थी, जिसमें अमेरिका का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत, यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड और अन्य युद्धपोत शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका के DEA यानी ड्रग्स इंफोर्समेंट अथॉरिटी में लाया है।

अमेरिका ने निकोलस मादुरो पर एक ड्रग कार्टेल का नेतृत्व करने का आरोप लगाया और कहा कि वह तस्करी पर नकेल कस रहे हैं। वेनेजुएला के प्रति आक्रामक नीति के लिए अवैध प्रवासन और देश के तेल उद्योग का भी हवाला दिया है।

अमेरिका और कई यूरोपीय सरकारों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो कि पिछले साल 2024 चुनाव की वैधता को मान्यता नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *