सहयोग केन्द्र में मंत्री जायसवाल ने किया कार्यकर्ताओं के आवेदनों का निराकरण

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केन्द्र में कार्यकर्ताओं के आवेदनों का लगातार निराकरण हो रहा है। बुधवार को सहयोग केन्द्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया एवं अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों में शीघ्र निराकरण करने के लिए भेजा। सहयोग केन्द्र में आज अलग-अलग जिलों से लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान सहयोग केन्द्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *