रायपुर।Vishnu Deo Sai से सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य Lakshmi Verma ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के उच्च सदन Rajya Sabha में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, विकास से जुड़े मुद्दों और आमजन की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्मी वर्मा राज्य के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगी।
इस अवसर पर विधायक Kiran Singh Deo, विधायक Anuj Sharma, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष Sanjay Srivastava सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

