रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर नागरिकों को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे।
उन्होंने बताया कि 16 से 30 अप्रैल तक लोग ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं, जबकि 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं और विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
- 16 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना
- 1 मई से घर-घर सर्वे शुरू
- “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” से जुड़ा अभियान
- डेटा रहेगा पूरी तरह गोपनीय

