रायपुर।
छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन किया गया है। अब प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए पूर्व निर्धारित अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को लू और गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।
स्कूल शिक्षा विभाग, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले यह अवकाश 1 मई से 15 जून तक निर्धारित था, जिसे संशोधित कर अब 20 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

