छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक 13 मई को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में

bjp cg

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आगामी बुधवार, 13 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने की घोषणा की है।

मंगलवार को आयोजित तैयारी बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक का उद्देश्य आगामी राजनीतिक गतिविधियों और योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *