जॉब डेस्क। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 4651 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10वीं और ITI पास उम्मीदवारों को मौका
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
मोबाइल से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
- होम पेज पर अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक खोलें।
- भर्ती से जुड़ी जानकारी और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
यहां से करें सीधे आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन: RRC NR Apprentice Application Form 2026
- भर्ती का नोटिफिकेशन: यहां से डाउनलोड करें

