पीएम मोदी का देर रात वीडियो संदेश: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी

Prime Minister Narendra Modi

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार देर रात 12 बजे छात्रों के नाम 2 मिनट 56 सेकेंड का वीडियो संदेश जारी कर महत्वपूर्ण घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार अब इस पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इस समस्या से निपटने के लिए नया सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित कानून के मसौदे पर शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। यदि इसे मंजूरी मिलती है, तो सरकार अगले सप्ताह इस विधेयक को संसद में पेश करेगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि कानून को जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने छात्रों से शांत रहने और अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों की नजर सरकार के अगले कदम और कैबिनेट के फैसले पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *