अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

cm

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को गरियाबंद जिले के अमलीपदर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा महापर्व में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ का संदेश सभी को साथ लेकर चलने और लोककल्याण की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सितंबर तक बढ़ी बिजली बिल समाधान योजना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अंतिम तिथि, जो पहले जून तक निर्धारित थी, उसे उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए तीन महीने बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए लगातार संवेदनशील निर्णय ले रही है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने सीधे राशि हस्तांतरित की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने के साथ परिवार की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ निराकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शासन को प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और वे स्वयं प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करते हैं। उनके अनुसार अब तक 42 हजार से अधिक शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

बाल्टीजोर नाले पर बनेगा पुल

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए बाल्टीजोर नाले पर पुल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुल बनने से ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

बच्चों के साथ सेल्फी, आत्मीय संवाद बना आकर्षण

रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना काफिला रोककर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विद्यालय की गतिविधियों पर चर्चा की तथा उनके आग्रह पर बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *