मैसूरु में PM मोदी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, चक्कर आने पर बुजुर्ग महिला की खुद की मदद

मैसूरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कामों और अलग अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार कर्नाटक के मैसूरु में उनका संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। यहां एक कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर पीएम मोदी खुद उनकी मदद के लिए आगे आए। उनके इस व्यवहार को देखकर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता काफी प्रभावित हुए।

चक्कर आने पर बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंचे PM मोदी

दरअसल, शुक्रवार को मैसूरु में कॉसमॉस तारामंडल (COSMOS Planetarium) के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान नंजनगुड टाउन म्युनिसिपैलिटी की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता 70 वर्षीय प्रेमा सिम्बैया को अचानक चक्कर आने लगे। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें संभलने में परेशानी होने लगी।

महिला की स्थिति देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत उनके पास पहुंचे और उनका हाल जाना। उन्होंने महिला को संभालने के लिए जूस उपलब्ध कराया और काफिले में मौजूद डॉक्टर को उनकी देखभाल करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने यह भी सुनिश्चित किया कि महिला को समय पर जरूरी चिकित्सकीय सहायता मिले।

BJP महिला मोर्चा ने शेयर की तस्वीरें

इस घटना की तस्वीरें भाजपा महिला मोर्चा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा कीं। पोस्ट में लिखा गया कि मैसूरु की रैली के दौरान जब 70 वर्षीय प्रेमा के. को चक्कर आए और वह कमजोरी महसूस करने लगीं, तब प्रधानमंत्री मोदी ने खुद आगे आकर उनका हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को तत्काल जरूरी देखभाल और इलेक्ट्रोलाइट्स उपलब्ध कराने के लिए कहा।

पोस्ट में पीएम मोदी के इस व्यवहार को एक सच्चे ‘प्रधान सेवक’ की पहचान बताया गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी इस पहल की चर्चा हो रही है।

मैसूरु में PM मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूरु पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने खुद अपने एक्स हैंडल पर स्वागत का वीडियो साझा करते हुए लिखा, “धन्यवाद मैसूरु, कल आप लोग कमाल के थे!”

इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत की जानकारी भी साझा की थी। पीएम मोदी के मुताबिक, राज्य में कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही है।

बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का भी किया उद्घाटन

अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राज्यपाल के साथ उन्होंने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। मेट्रो को हरी झंडी दिखाते समय पीएम मोदी और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने साथ मिलकर झंडा लहराया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *