दिल्ली दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री निवास से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से दोपहर 1:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। उनका दिल्ली पहुंचने का समय शाम 3:30 बजे निर्धारित है।

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम 7:50 बजे वहां से रवाना होकर छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

इसके बाद रात में मुख्यमंत्री गुरुग्राम स्थित सैयारा- द लिविंग रूम भी जाएंगे। यहां से रात 11 बजे छत्तीसगढ़ सदन लौटेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *