Chhath Puja 2026: CM विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

जशपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री छठ घाट पहुंचे और उगते हुए सूर्य को विधि-विधान से उषा अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने छठ मैया और भगवान भास्कर से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्योपासना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान छठ पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनकी आस्था देखने को मिली।

गौरतलब है कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, संयम और समर्पण का प्रतीक है। इस पर्व पर व्रती उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *