मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर दी बधाई

रायपुर, 7 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्ण’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस सम्मान को भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर देश की सशक्त होती भूमिका का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी कूटनीति के कारण भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और दुनिया के अनेक देशों के साथ रणनीतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर लगातार अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है। भारत की विदेश नीति, विकासोन्मुख दृष्टिकोण और वैश्विक सहयोग की भावना ने देश को विश्व समुदाय में एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले समय में भी विश्व शांति, सहयोग और साझा समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के अनुरूप भारत पूरी दुनिया के साथ मैत्री और सहयोग के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *