प्रधानमंत्री ने किस लेख को साझा किया है, जिसमें वन्य जीवों के संरक्षण की हैं बातें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे चीता पुनर्वास कार्यक्रम वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसे केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने लिखा है। श्री मोदी ने कहा कि देश में चीतों की बढ़ती आबादी बेहद उत्‍साहजनक है। श्री मोदी ने कहा, “भारत में जन्मी एक मादा चीता द्वारा पांच शावकों को जन्म देना इस बात का सशक्त प्रमाण है कि चीते भारतीय वातावरण में पूरी तरह रच-बस चुके हैं।”

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा:

“देश में चीतों की बढ़ती आबादी बेहद उत्साहजनक है। भारत में जन्मी एक मादा चीता द्वारा पांच शावकों को जन्म देना इस बात का सशक्त प्रमाण है कि चीते भारतीय वातावरण में पूरी तरह रच-बस चुके हैं। केंद्रीय मंत्री @byadavbjp जी ने अपने इस आलेख में बताया है कि कैसे चीता पुनर्वास कार्यक्रम वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *