किसानों की समृद्धि से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। किसानों की आर्थिक मजबूती, खेती को लाभकारी बनाना और कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इसका प्रभावी उदाहरण है, जिसके माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *