चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश

रायपुर,। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करे। सर्वेक्षण से लेकर राहत राशि के वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *