नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।
प्रभु श्रीराम जी के आशीर्वाद से भाजपा का यह नवयुग राष्ट्र निर्माण की नई गाथा रचे यही मंगलकामना है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में आपकी सटीक रणनीति और सुदृढ़ संगठनात्मक दक्षता के चलते भाजपा ने प्रदेश में संगठन को नई धार दी। आपके नेतृत्व में पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के कुशासन को निर्णायक रूप से उखाड़ फेंकते हुए ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत प्राप्त किया। यही संगठनात्मक मजबूती आगे चलकर लोकसभा चुनाव 2024 और स्थानीय निकाय चुनावों में भी अभूतपूर्व विजय का आधार बनी।
बूथ स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक कार्यकर्ताओं में विश्वास, अनुशासन और कर्तव्यबोध स्थापित करना आपकी कार्यशैली की पहचान रही है, जिसने प्रदेश में भाजपा को एक सशक्त और संगठित शक्ति के रूप में नए आयाम तक पहुंचाया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आपका अनुभव, ऊर्जा और संगठन कौशल भाजपा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा जनसेवा, विकास और राष्ट्रनिर्माण की हमारी विचारधारा को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
आपको इस नए दायित्व के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं सफल, यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ।

