जयशंकर-अगाबेकियान वार्ता: विकास, सहयोग और गाजा शांति योजना पर चर्चा

JAISHANKAR

नई दिल्ली(ब्यूरो)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को फिलिस्तीन की विदेश मंत्री वारसेन अगाबेकियान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान विकास सहयोग, गाजा शांति योजना और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। अगाबेकियान भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हैं।

जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि दोनों देशों ने गाजा पीस प्लान और इलाके के विकास पर चर्चा की और विकास सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए पहलें तय कीं।

अगाबेकियान ने भी एक्स पर लिखा कि यह दौरा फिलिस्तीन और भारत के बीच साझेदारी को मजबूत करने और अरब दुनिया के साथ सहयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मीटिंग को फिलिस्तीन, गाजा के पुनर्निर्माण और पीस प्लान पर बातचीत का प्लेटफॉर्म माना जा रहा है।

जब भारत की भूमिका पर शांति प्रयासों में सवाल किया गया, तो जयशंकर ने कहा कि भारत फिलिस्तीन और इजरायल दोनों का मित्र है और दोनों पक्षों के बीच पुल बनाने और संवाद में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत किसी भी शांति प्रयास में सक्रिय योगदान देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *