मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का विमोचन किया, महिला सशक्तिकरण की सराहना

CM VISHNU SAI RELEASE BOOK IN VIDHANSABHA OFFICE

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में पत्रकार श्रीमती नीरा साहू द्वारा लिखी गई गुजरात यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘अविस्मरणीय यात्रा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लेखक को उनकी उत्कृष्ट रचना के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर महिला पत्रकारों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और शासकीय संकल्प के लिए आभार व्यक्त किया, इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों के अध्ययन और सांस्कृतिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि यह यात्रा-वृत्तांत पर्यटन प्रेमियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शिका साबित होगी।

कार्यक्रम में सुश्री निशा द्विवेदी, सुश्री चित्रा पटेल, सुश्री लवलीना शर्मा, जनसंपर्क विभाग की उप-संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक सुश्री संगीता लकड़ा एवं सुश्री आमना खातून सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *