रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के की नियुक्ति पर CM साय ने दी बधाई

रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के की नियुक्ति पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की नई टीम में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताई है। उन्होंने महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को भाजपा सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा में छत्तीसगढ़ की लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिला है। उन्होंने कहा कि रूपकुमारी चौधरी पहले जिला भाजपा अध्यक्ष सहित संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि रूपकुमारी चौधरी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से देशभर में भाजपा महिला मोर्चा को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी

दीपक म्हस्के की नियुक्ति पर भी जताई खुशी

मुख्यमंत्री साय ने दीपक म्हस्के को भाजपा सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपक म्हस्के को मीडिया जगत में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है और उनकी विशेषज्ञता का लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा।

सीएम साय ने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दौर में दीपक म्हस्के की नियुक्ति महत्वपूर्ण है। उनके अनुभव से पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल संचार तंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारियों से छत्तीसगढ़ का गौरव भी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *