नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित हैः मुख्यमंत्री

vishnudev sai cm chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कांकेर-नारायणपुर जिले से लगे महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादियों के मारे जाने पर कहा है कि सुरक्षाबल के जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। ईश्वर से घायल जवानों के शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, हम नक्सलवाद के खात्मे के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान हमारे जवानों ने नक्सलवाद के उन्मूलन में लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा है कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक 200 से ज्यादा नक्सलवादियों को ढेर किया जा चुका है। शनिवार को हुई मुठभेड़ में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। हमारे दो जवान घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश मैंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *