छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जवानों की बहादुरीः गृहमंत्री

vijay shrama dy cm chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर से लगे महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबल के जवानों ने शनिवार को पांच नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने सभी मारे गये नक्सलियों के शव और बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि “नक्सल मोर्चे पर हमारे जवान बहादुरी से लड़ रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनकी वीरता की सराहना की है। इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा बलों को बधाई दी और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आज माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए 5 माओवादियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *