तीन राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति, प्रो. असीम घोष हरियाणा के राज्यपाल बने

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने तीन राज्यों में राज्यपाल व उपराज्यपाल की नियुक्ति की हैं। वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति भवन सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। श्री पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया और श्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। नियुक्तियां राज्यपाल/उपराज्यपाल के संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *