हरियाणा के नए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के बारे में जानें.

asim kumar ghosh

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने तीन राज्यों में राज्यपाल व उपराज्यपाल की नियुक्ति की हैं। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया। श्री पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया और श्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। नियुक्तियां राज्यपाल/उपराज्यपाल के संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

जानें कौन हैं असीम कुमार घोष

14 जुलाई 2025 को प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की गई है।

प्रो. असीम कुमार घोष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

पश्चिम बंगाल में प्रो. घोष भाजपा के कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं।

1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

2013 में पश्चिम बंगाल के हावड़ा लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *