रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय का व्यस्त कार्यक्रम, दीपावली मिलन से महिला मोर्चा की कार्यशाला तक होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार, 17 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री दिन में नया रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। वहीं, शाम को माना स्थित जैनम मानस भवन में महिला मोर्चा की कार्यशाला में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:45 बजे नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर से माना के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे जैनम मानस भवन पहुंचकर वे महिला मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेगा। कार्यशाला समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे माना से रवाना होकर 5:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *