CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, बड़े फैसलों पर रहेगी नजर

रायपुर, 9 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के साथ जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में आगामी योजनाओं, विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

बैठक के दौरान लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक नजरें टिकी हुई हैं। मंत्रिपरिषद के निर्णयों की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *