रायपुर,ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से भीषण गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ रही तेज गर्मी के कारण सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पानी पीने, तेज धूप में निकलने से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही इस कठिन समय में संवेदनशीलता और करुणा के साथ अपने आसपास के लोगों की मदद करना भी जरूरी है।
वित्त मंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गर्मी से परेशान दिखाई दे तो उसकी तत्काल सहायता करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।
उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील भी की।

